रोज़ की आदतें
स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान ही काफी नहीं है। खाने के बाद की गई कुछ गलतियां पाचन को बिगाड़ सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
भोजन के तुरंत बाद लेटने या सोने से एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। खाने और सोने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखें।
खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से शरीर भोजन के पोषक तत्वों, विशेषकर आयरन को ठीक से सोख नहीं पाता है। कुछ देर बाद ही इनका सेवन करें।
खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान बदलता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। भोजन के कम से कम आधा घंटा बाद ही नहाएं।
भोजन के तुरंत बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए और भी ज्यादा नुकसानदेह होता है। यह पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे पूरी तरह बचें।
इन आदतों को बदलकर आप पेट की कई समस्याओं से बच सकते हैं। यदि पाचन की गंभीर समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
वाह वाह यार पर पूरी जानकारी हिंदी में।
पूरा पढ़ें