रोज़ की आदतें
भोजन के तुरंत बाद हमारी कुछ आदतें पाचन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियों के बारे में जिनसे बचना जरूरी है।
खाने के तुरंत बाद सोने से एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। रात के भोजन के कम से कम 2 घंटे बाद ही सोने जाएं।
भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से शरीर को भोजन के आवश्यक पोषक तत्व, खासकर आयरन, सोखने में परेशानी होती है।
खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीना सामान्य से कई गुना अधिक नुकसान पहुंचाता है। यह पाचन क्रिया को भी बुरी तरह प्रभावित करता है।
भोजन के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान बदलता है, जिससे खून का बहाव पाचन तंत्र से हटकर त्वचा की ओर बढ़ जाता है।
खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पाचन को धीमा करता है। गुनगुना पानी लें। सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
वाह वाह यार पर पूरी जानकारी हिंदी में।
पूरा पढ़ें