बदलते मौसम में क्या करें
अलमारी से स्वेटर, जैकेट और शॉल निकालकर धूप दिखा लें। इससे कपड़ों की नमी और गंध दूर हो जाएगी और वे पहनने के लिए तैयार रहेंगे।
सर्दियों में त्वचा रूखी होने लगती है। अभी से अच्छा मॉइस्चराइजर और कोल्ड क्रीम लाकर रख लें ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।
मौसमी फल, सब्जियां, सूप और गुड़ जैसी गर्म चीजें खाना शुरू करें। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
ठंड बढ़ने से पहले ही गीजर, रूम हीटर और वॉटर केतली को चेक कर लें। अगर कोई खराबी हो, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें।
सर्दी-जुकाम से बचने के लिए गुनगुना पानी पिएं। यदि ठंड के कारण शरीर में कोई समस्या बढ़े, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
रात की ठंड से बचने के लिए कंबल और रजाइयों को धूप दिखा लें। खिड़की-दरवाजों की दरारें ठीक करें ताकि ठंडी हवा अंदर न आए।
वाह वाह यार पर पूरी जानकारी हिंदी में।
पूरा पढ़ें