बदलते मौसम में क्या करें
बाहर प्रदूषण बढ़ने पर घर के खिड़की और दरवाजे बंद रखें, ताकि जहरीली हवा अंदर न आ सके। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।
घर के अंदर हवा को शुद्ध रखने के लिए मनी प्लांट, एलोवेरा या स्नेक प्लांट लगाएं। ये हवा को प्राकृतिक रूप से साफ रखने में मदद करते हैं।
प्रदूषण के असर को कम करने के लिए दिनभर गुनगुना पानी पीते रहें। इससे शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और गला साफ रहता है।
घर के अंदर अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाने या ज्यादा तेल में तलने से बचें। इससे कमरे के अंदर की हवा खराब हो सकती है। साफ-सफाई पर ध्यान दें।
गले और फेफड़ों को साफ रखने के लिए दिन में एक बार सादे पानी की भाप लें। डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे।
यदि आपको या परिवार में किसी को सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी या आंखों में जलन हो, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वाह वाह यार पर पूरी जानकारी हिंदी में।
पूरा पढ़ें