बदलते मौसम में क्या करें
जब बाहर प्रदूषण ज्यादा हो, तो खिड़कियां बंद रखें। इससे जहरीली हवा घर में कम आती है। घर की हवा साफ रखने में मदद मिलती है।
एलोवेरा और स्नेक प्लांट जैसे पौधे घर में रखें। ये कमरे की हवा को बेहतर बनाते हैं। इनसे घर में ताजगी बनी रहती है।
दिन में दो से तीन बार गुनगुना पानी पीएं। रात में भाप लेने से गले की नली साफ होती है। इससे सांस लेने में राहत मिलती है।
प्रदूषण के दिनों में बाहर टहलने से बचें। घर पर ही योग या हल्की कसरत करें। घर में अगरबत्ती या मोमबत्ती कम जलाएं।
डाइट में गुड़, अदरक और हरी सब्जियां शामिल करें। विटामिन-सी वाले फल खाएं। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है।
अगर सांस लेने में तकलीफ, जलन या खांसी ज्यादा बढ़े, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। सेहत में समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
वाह वाह यार पर पूरी जानकारी हिंदी में।
पूरा पढ़ें