
झारखंड अलग राज्य के सपनों को हरहाल में साकार करने के लिए झारखंड के मुस्लिम समुदाय हर लड़ाई लड़ने को तैयार : रिजवान अखतर

- आदिवासी मूलवासी अल्पसंख्यक समुदाय मिलजुल कर झारखंड अलग राज्य के सपनों को साकार करेंगे
- हम मुस्लिम अपने राज्य के सुख दुख का समान रूप से सामना करेंगे।
तोपचॉची /धनबाद: डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 जनवरी 2023 को नावाडीह के सुरही में मुस्लिम समुदाय की एक अति आवश्यक बैठक तैयब शेख जिला परिषद सदस्य बिशुनगढ़ की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक के मुख्य अतिथि के रुप में 1932 खतियान के क्रांतिकारी रिजवान अख्तर उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंसूर आलम ने की। इस बैठक को संबोधित करते हुए रिजवान क्रांतिकारी ने कहा कि अब राज्य के खतियानी मुस्लिम एकजुट हो रहे हैं।
रिजवान क्रांतिकारी ने क्या कहा?
1932 खतियान की लड़ाई अब हम सब मुस्लिम भाई मिलकर लड़ेंगे। जिसके लिए वृहद रूप से तैयारी चल रही है, और जल्द ही राज्य स्तरीय बैठक रांची में बुलाई जाएगी, और नए झारखंड के सपनों को साकार करने के लिए हम मुस्लिम अपने राज्य के सुख दुख का समान रूप से सामना करेंगे। खतियान की लडाई हम सभों की लडाई है इस लडाई को मजबूती से लड़ने के लिए हर वर्ग का फ़र्ज़ है के इस लडाई में अपना योगदान दें।

मुस्लिम समुदाय को 1932 खतियान की लड़ाई में आगे आना होगा
इस अवसर पर 7 जिला के लोग मौजूद थे। रिजवान क्रांतिकारी ने आगे कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने में मुस्लिम समुदाय ने भी अहम भूमिका निभाई है। झारखंड अलग राज्य का सपना साकार करने और अलग झारखंड राज्य के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी मुस्लिम समुदाय को 1932 खतियान की लड़ाई में आगे आना होगा, वहीँ रिज़वान ने कहा की हम सब झारखंडी मुस्लिम, कुड़मी आदिवासी दलित मूलवासी को एक होकर लड़ना होगा, आगे रिज़वान ने कहा की झारखंडियों की बस एक ही पहचान है वो है 1932 खतियान, और राज्य में स्थानीय और नियोजन निति भी सिर्फ सिर्फ 1932 खतियान के आधार पर बने वरना आने वाले समय में हमलोग जन जागरण आन्दोलन करेंगे राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ। झारखंड के एक एक लोग तक जायेंगे और कहेंगे की वोट उसी पार्टी को देना जो हमारे हक़ अधिकार के लिए निति बनाएगा।

आदिवासी मूलवासी अल्पसंख्यक समुदाय मिलजुल कर झारखंड अलग राज्य के सपनों को साकार करेंगे। इस अवसर पर 1932 खतियान अभियान को आगे ले जाने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़े:
- झारखंड के पसमांदा मुसलमान कौन है?
- आदिवासियों को आखिर क्यों विभाजित करना चाहते हैं ये लोग?
- नियोजन नीति के लिए हाईकोर्ट के खिलाफ हेमंत सरकार SC नहीं जाएगी, नया पेंच तैयार
Note: झारखंड के जिले में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाएं जैसे भ्रष्टाचार, अपराध, शोषण, राजनितिक लेख या तर्क और आकर्षक खबर हेतु संपर्क करें या Guest Posting करना हो, तो संपर्क करे! आपके नाम से प्रकाशित होगा!
👇👇👇👇👇
📲 6513594752
ये भी पढ़ें
खबरें और समाजJharkhand News: झारखंड सरकार जातीय जनगणना जल्द कराये: AIPMM अध्यक्ष डा. कलीम अंसारीबड़े धूमधाम से मनाया गया शेख भिखारी अंसारी और टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस। शहादत दिवस पर आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम…9 Jan 2023 पढ़ें →
खबरें और समाजस्वर्गीय अब्दुर्रज्जाक अंसारी जी का 106 वाँ जन्म दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गयाटूर्नामेंट के दुसरे दिन राजा सपोर्ट बरियातू ने झारखंड ज्योति क्लब तुट्टू को 3-1 से पराजित किया। Abdur Razzaq Ansari Memorial Sports…31 Jan 2023 पढ़ें →
खबरें और समाजJBKSS/JLKM पार्टी से अल्पसंख्यक/पसमांदा समुदाय से संभावित प्रत्याशीझारखंडी भाषा संघर्ष समिति (JBKSS) एवं झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख जयराम कुमार महतो (टाईगर) ने आगामी झारखंड के विधानसभा…29 Jun 2024 पढ़ें →
खबरें और समाजडुमरी उपचुनाव में झारखंडी खतियानी मोर्चा की ओर से टाइगर बैजनाथ महतो ने किया नामांकन।बिग ब्रेकिंग न्यूज़: डुमरी उपचुनाव में झारखंडी खतियानी मोर्चा की ओर से टाइगर बैजनाथ महतो ने किया नामांकन। अब इन्डिया…18 Aug 2023 पढ़ें →