वाह वाह यारहिंदी में जानकारी · पूरे भारत के लिए
मेनू
WhatsApp चैनल
15 Jan 2023 · 2WY Digi Care Desk · 1 मिनट का पाठ
इन 8 चीजों को रात में भिगोकर खाने के फायदे, कई बिमारियों मिलेगी छुटकारा

Diet Tips: डाइट सलाह भिगोए हुए और अंकुरित खाद्य पदार्थों में न्यूट्रीएंट्स की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसलिए अंकुरित खाद्य पदार्थों का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

इन 8 चीजों को रात में भिगोकर खाने के फायदे | immunity booster food in hindi
इन 8 चीजों को रात में भिगोकर खाने के फायदे | immunity booster food in hindi

By डॉ. शिखा शर्मा
(डाइट एंड वेलनेस एक्सपर्ट)


यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में (यहां बताई गई चीजों को कम से कम एक रात तक भिगोकर रखना जरूरी है।)

1. मेथीदाना भिगोकर खाने के फायदे:

विज्ञापन · Advertisement

methi dana ke fayde
मेथी खाने के फायदे

इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। ये महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को भी कम करते हैं।

2. खसखस भिगोकर खाने के फायदे :

khas-khas khane ke fayde
खसखस खाने के फायदे

ये फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है।

3. अलसी भिगोकर खाने के फायदे:

alsi khane ke fayde | अलसी खाने के फायदे
अलसी खाने के फायदे

ओमेगा -3 फैटी एसिड का अलसी या फ्लैक्स सीड्स एकमात्र शाकाहारी सोर्स माने जाते हैं। फ्लैक्स सीड्स न्यूरो- डिजनरेटिव बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखते हैं।

4. मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे :

मुनक्का खाने के फायदे

इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।

5. वड़े मूंग भिगोकर खाने के फायदे :

मूंग खाने के फायदे | mung khane ke fayde
मूंग खाने के फायदे | mung khane ke fayde

यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का बेहतरीन सोर्स है। इसका नियमित सेवन कब्ज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से हाई बीपी के मरीजों को भी इसे रेगुलर खाने की सलाह दी जाती है।

6. काले चने भिगोकर खाने के फायदे:

काले चने खाने के फायदे | kale chane khane ke fayde
काले चने खाने के फायदे | kale chane khane ke fayde

अंकुरित काले चनों में फाइबर्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इनमें प्रोटीन भी भरपूर होते हैं जो मसल्स बनाने में मददगार होते हैं। इसका नियमित सेवन थकान भी दूर करता

7. बादाम भिगोकर खाने के फायदे:

बादाम खाने के फायदे | badam khane ke fayde
बादाम खाने के फायदे | badam khane ke fayde

इसमें मैग्नीशियम होता है और यह हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।. अध्ययनों में बताया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का लेवल कम हो जाता है।

8. किशमिश भिगोकर खाने के फायदे:

किशमिश खाने के फायदे | kishmish khane ke fayde
किशमिश खाने के फायदे | kishmish khane ke fayde

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए एक रात पहले भीगी, हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। इसमें आयरन भी होता है। इसलिए इसका नियमित सेवन एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

शेयर:FacebookTelegram
2WY Digi Care Desk
लेखक2WY Digi Care Desk

वाह वाह यार की टीम हिंदी में शिक्षा, पैसा, बिज़नेस और सरकारी योजनाओं पर सरल और जाँची-परखी जानकारी लिखती है।

प्रकाशित: 15 January 2023 · अपडेट: 15 January 2023 · हमारे बारे में · संपर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *