
टूर्नामेंट के दुसरे दिन राजा सपोर्ट बरियातू ने झारखंड ज्योति क्लब तुट्टू को 3-1 से पराजित किया।

- अब्दुर्ररज्जाक अंसारी मेमोरियल स्पोर्ट्स फाउण्डेशन AIFF द्वारा मान्यता हासिल है।
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑरमाँझी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को अब्दुर्ररज्जाक अंसारी मेमोरियल स्पोर्ट्स फाउण्डेशन, इरबा, राँची के द्वारा ऑल इंडिया अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल रनिग गोल्ड कप फूटबाल टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया, हर साल की तरह इस साल भी बड़े हर्षो उल्लास से 30 जनवरी से 12 फरवरी तक मैच होंगे।
ऑल इंडिया फूटबाल फेडरैशन (AIFF) द्वारा मान्यता हासिल है।
Abdur Razzaq Ansari Memorial Sports Foundation को ऑल इंडिया फूटबाल फेडरैशन (AIFF) द्वारा मान्यता हासिल है, इस टूर्नामेंट में देश भर के कई राज्यों से फूटबाल क्लब हिस्सा लेते है, प्रत्येक दिन केवल एक ही मैच खेला जाता है, आज का मैच झारखंड ज्योति क्लब, (JJC) चुट्टू, राँची और राजा स्पोर्ट्स (RAJA SPORTS) बरियातू के बीच मैच खेला गया।
मैच के पहले हाफ तक बरियातु की तरफ से तौहीद खान ने पहला गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई फिर दूसरे हाफ में भी बरियातू अपने प्रतिद्वंदी टीम पर हावी रही, इस बार विनोद मरांडी ने मोर्चा संभाला और कुछ मिनटों के दौरान लगातार दो गोल दाग दिये, चुट्टू टीम पर दोनों पारियों में लगातार दवाब बना रहा है लेकिन मैच के आखिरी क्षणों में झारखंड ज्योति क्लब, चुट्टू की ओर से अमन ने एक गोल दाग कर टीम को एकतरफा हार से बचाया। बरियातू टीम ने अपने मेहनत से 3-1 मैच को अपने नाम कर लिया, विनोद मरांडी को शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी, जर्सी और प्रोत्साहन राशि से नवाज़ा गया। दिनांक 01.02.2023 को डी० एफ० ए०, झासुगोड़ा, ओड़िशा एवं सरायकेला खरसावाँ, के बीच मैच दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा।
ये भी पढ़े: सुभाष चंद्र बोस, आज भी इनकी मृत्यु एक रहस्य क्यों बनी हुई है?
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑरमाँझी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑरमाँझी थाना प्रभारी श्री राजीव कुमार सिंह, अब्दुर्रज्जाक अंसारी मेमोरियल स्पोर्ट्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री अनवार अहमद अंसारी, श्री मंजूर अहमद अंसारी, श्री मो0 शरीफ अंसारी, श्री नसीम अहमद, श्री जमील अख्तर, श्री आफताब आलम, श्री जावेद अख्तर, श्री फिरोज अहमद अंसारी, श्री इरफान असारी, श्री अताउल्लाह अंसारी, श्री परवेज आलम, श्री फहीम अखतर, आदि व्यक्ति उपस्थित थे। मैच का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में स्थानीय फूटबाल प्रेमी व दूर दराज से आए दर्शक भी अब्दुर्रज्जाक अंसारी फूटबाल ग्राउन्ड, इरबा में उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:
- अब्दुर रज्जाक अंसारी: महान पसमांदा स्वतंत्रता सेनानी, मोमीनों-बुनकरों के मसीहा, द्विराष्ट्र के धूर विरोधी
- झारखंड के पसमांदा मुसलमान कौन है?
- मशहूर जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स के 20 महतवपूर्ण विचार
ये भी पढ़ें
Giridihमिल रहा जन आशीर्वाद, आ गया बगोदर मे बदलाव का लहरडॉ. सलीम अंसारी साहब को मिल रहा बगोदर मे जन आशीर्वाद, ग्रामीण उनके हाथों को कर रहे हैं मजबूत। डॉ. सलीम अंसारी…31 Mar 2024 पढ़ें →
खबरें और समाजझारखंड के पसमांदा मुसलमान कौन है?झारखंड के पसमांदा मुसलमान कौन है? आज जानते है की झारखंड में कौन कौन से मुसलमानों के वर्ग है पसमांदा मुस्लिम? झारखंड…22 Jan 2023 पढ़ें →
खबरें और समाजDumri By Election Results 2023: बेबी देवी ने मरी बाजी: जीत के बाद बोली सारे अधूरे काम पूरी करूंगीइस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ी। आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में…8 Sep 2023 पढ़ें →
खबरें और समाजJBKSS और जयराम महतो पर उठ रहे है सवाल..?पहले झारखंड में भाषा आंदोलन की शुरुआत होती है फ़िर खतियान आंदोलन की शुरुआत है फ़िर एक युवा जयराम कुमार महतो का…13 Aug 2023 पढ़ें →