
झारखंड की गांडेय विधानसभा अभी सुर्खियों में है और पूरे झारखंड के लोगो का ध्यान इस विधानसभा की ओर इस लिए भी जा रही है क्योंकि यहाँ कुछ दिनों मे ही विधानसभा उपचुनाव होने वाली है, और इस उपचुनाव मे I.N.D.I.A गटबंधन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रत्याक्षी बना सकती है।

Gandey By Election 2024: कल्पना सोरेन जो की बाहरी और गैर खतियानी है, गांडेय विधानसभा सदियों से JMM, CONGRESS और BJP के खाते मे आता रहा है। गांडेय विधानसभा में जोल्हा (अंसारी) जाति बहुसंख्यक है। जब की JMM और CONGRESS यहाँ गैर जोल्हा को सदियों से अपना उम्मीदवार देते आ रही है। जो की जोल्हा जाति के साथ कही न कही नाइंसाफी है, और दूसरी तरफ AIMIM पार्टी भी यहाँ से उपचुनाव मे अपना प्रत्याशी दे सकती है।
सदियों से गांडेय विधानसभा मे उनका राज रहा है, जिनकी आबादी पूरे विधानसभा मे 5% है और यहाँ की 95% आबादी पिछड़े और अति पिछड़ों की है।
जब हमारी टीम गांडेय विधानसभा पहुची और यहाँ के चुनावी माहौल को करीब से जानने की कोशीश की और ग्रामीणों का इस चुनाव मे किसके प्रति रुझान रहेगा ये पूछा गया तो ग्रामीणों का कहना था की JMM, CONGRESS और BJP पार्टी ने उनको सिर्फ ठगा है और लोगों का कहना की अभी डॉ. सरफ़राज़ अहमद अपने फायदे के लिए यहाँ के विधायक पद ने इस्तीफा दे कर राज्यसभा चले गए।

वही जोल्हा (अंसारी) समाज का कहना है की हमारे जाति की आबादी पूरे विधानसभा में सबसे ज्यादा है इसलिए इस बार बाहर या गैर खतियानी को हमारा समाज वोट नही करेगा और अगर I.N.D.I.A गठबंधन हमारे समाज से गांडेय विधानसभा मे प्रत्याशी नही देती है तो हमारा समाज JMM और CONGRESS का पुरजोर बहिष्कार करेगा।
JLKM (JBKSS) खतियानी जोल्हा समाज से अपना प्रत्याशी दे सकती है
वही सूत्रों की माने तो झारखंड माटी की पार्टी JLKM (JBKSS) इस बार यहाँ से जोल्हा समाज से अपना प्रत्याशी दे सकती है,
इससे पूरे समाज मे जयराम कु. महतो के प्रति सम्मान और भी ज्यादा बढ़ रही है और जोल्हा समाज कही न कही इस फैसले से झारखंड के हर कोने से जयराम कु. महतो से जुड़ जाएगी।
सूत्रों का कहना है की JLKM (JBKSS) यहाँ से ऐसे शक्स को अपना प्रत्याशी बना रही है जो अपने समाज के लिए हर समय हर प्रस्थिति मे खड़े रहते हैं और वो गांडेय विधानसभा के मुलवासी और खातियानधारी है।
आए जानते है उन शक्स के बारे जो JLKM (JBKSS) के गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) से गांडेय उपचुनाव में शरफुदीन अंसारी (सैफ आलम) हो सकते हैं प्रत्याशी।
इन्होंने कई साल बैंक मैनेजर के रूप मे कार्य किया और ग्रामीणों को सेवा दिए, फिर वो गुजरात चले गए वहाँ भी उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े सेवा देकर गुजरात मे अपनी एक अलग पहचान बनाए और झारखंड के नाम को रौशन किया।
उन्हे झारखंड की माटी तब भी वहाँ नही रोक पाई और वो झारखंड मे वापस आ कर गांडेय विधानसभा के पिछड़ों और मूलवासियों के लिए संघर्ष जारी रखा और भाषा-खातियान आंदोलन से प्रभावित हो कर जयराम कु. महतो के हाथों को मजबूत किए।
यह भी पढ़े:
- 50 लाख आबादी वाले जोल्हा (अंसारी) समाज को बाकि पार्टियों से एक भी टिकट नहीं लेकिन JLKM (JBKSS) से है उम्मीद.
- अब्दुल इब्राहिम अंसारी कौन थे, और राँची के पहले सांसद कैसे बने?
- झारखंड राज्य की माँग सबसे पहले एक पसमांदा जोल्हा – अंसारी ने की थी
- जोल्हा – अंसारी समुदाय जयराम महतो और JBKSS से क्यों हैं नाराज़
ये भी पढ़ें
खबरें और समाजDr. Salim Ansari इसबार बगोदर विधानसभा की यही है मांगइसी नारे से पूरे बगोदर मे एक नई उम्मीद उठी हुई है बगोदर की जनता से जब हमारे टीम ने बात की…30 Mar 2024 पढ़ें →
खबरें और समाजडॉ. सलीम अंसारी और इनकी पत्नी जिप सदस्य साजदा खातून को इसलिए कहा जाता है गरीबों के मसीहाजैसा की आप सभो को जानकारी है कि ईद आ रही है और ईद को खुशियों से भरा तैयहार कहा जाता है।…10 Apr 2024 पढ़ें →
Pasmanda Muslimसत्ता में हिस्सेदारी लेने के लिए पसमांदा आंदोलन को मजबूत करना होगा – डॉ कलीम अंसारी !झारखंड की सत्ता में हिस्सेदारी लेने के लिए पसमांदा आंदोलन को मजबूत करना होगा और हमारे समाज के युवाओं को आगे बढ़…14 Aug 2023 पढ़ें →
खबरें और समाजRanchi में लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रयास है कि समाज में एकजुटता लाया जाए, जाने क्या30 जनवरी 2023, राँची में लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के अनेक जिलों से आए अगुवों को महत्वपूर्ण विषयों में संबोधन किया…1 Feb 2023 पढ़ें →