वाह वाह यारहिंदी में जानकारी · पूरे भारत के लिए
मेनू
WhatsApp चैनल
15 Jan 2023 · Wah Wah Yar Digital Desk · 1 मिनट का पाठ
Nepal Aircraft Crash Updates: नेपाल प्लेन हादसे में निकाले गए 64 शव, जिनमे 5 भारतीय है

नेपाल प्लेन हादसे में निकाले गए 64 शव – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 8 माह में नेपाल में दूसरा बड़ा विमान हादसा

Nepal Aircraft Crash Updates | नेपाल प्लेन हादसे
नेपाल प्लेन हादसे का पिक्चर

लैंडिंग के दौरान पोखरा में क्रैश हुआ प्लेन, 68 शव बरामद, 8 माह में नेपाल में दूसरा बड़ा विमान हादसा

सभी 68 यात्रियों के शव बरामद

नेपाल विमान में यात्रा करते वाले सभी 68 यात्रियों की मौत हो गई है. पोखरा के लोकल अथॉरिटी ने कहा की सभी 68 यात्रियों के शव बरामद हो गया है.

विज्ञापन · Advertisement

नेपाल में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

इस हादसे को लेकर नेपाल विमान हादसे पर नेपाली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. “एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.”. विमान में 53 नेपाली नागरिक सवार थे. जिसमे 5 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. 

कैसे हुवा हादसा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में खराब मौसम के बीच पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा हवाई अड्डे जो एक पहाड़ियों से घिरा इलाका है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान में रनवे पर घिसने से प्लेन में आग लग गई.

स्थानीय अधिकारी गुरुदत्त ढकाल ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि मलबे में भीसन आग लगी हुई थी और बचावकर्मी आग बुझाने की भरपूर कोशिश किये. गुरुदत्त ढकाल ने कहा, “रेस्क्यू टीम और बचावकर्मी मौके पर तुरंत मौजूद थे. सभी एजेंसियां ​​पहले आग बुझाने और यात्रियों को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी.

पुतिन ने भी नेपाल हादसे पर जताई संवेदना

नेपाल हादसे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवेदना जताई है. 

इन 5 भारतीयों की मौत की पुष्टि हो चुकी है

विमान हादसे में जान गवाने वालों में संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा नाम के भारतीय नागरिक शामिल हैं. 

पांच सदस्यीय जांच कमिटी की घोषणा की गई है

नेपाल विमान हादसे को लेकर नागेन्द्र घिमिरे के निर्देशन में पांच सदस्यीय जांच कमिटी की घोषणा की गई है, जो इस दुर्घटना की जांच हाई स्तरीय जाँच करेगी. इस कमेटी में पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे, अवकाश प्राप्त सीनियर पायलट सुनिल थापा, हवाई मेन्टेनेन्स क्षेत्र के इन्जिनियर टेकराज जंग थापा और हवाई उडान विज्ञ दीपक प्रसाद बांस्तोला,को कमिटी में रखा गया है.

8 माह में नेपाल में दूसरा बड़ा विमान हादसा

नेपाल में पिछले 8 महीने में यह दूसरा बड़ा विमान हादसा हुआ है.

शेयर:FacebookTelegram

ये भी पढ़ें

Wah Wah Yar Digital Desk
लेखकWah Wah Yar Digital Desk

This online web portal news is created for oppressed sections like Dalit, Bahujan, Adiwasi,  and Pasmanda the indigenous communities of Jharkhand.

प्रकाशित: 15 January 2023 · अपडेट: 15 January 2023 · हमारे बारे में · संपर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *