
गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

लेखक: अमर महतो, प्रदेश महासचिव नेशनल पीपुल्स पार्टी, झारखंड l
इस वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, स्वतन्त्रता दिवस संविधान के रचियता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर हैं।
भारतीय संविधान कब लागु हुआ?
एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के लिये 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।
यह भी पढ़े: झारखंड का चितरा कोलियरी “गैंग ऑफ़ वासेपुर” की राह पर
26 जनवरी को राजपथ पर ध्वज कौन फहराते हैं?
इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। स्कूलों, कॉलेजों आदि मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर भारतीय ध्वज फहराते हैं। राजधानी दिल्ली में बहुत सारे आकर्षक और मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिल्ली को अच्छी तरह सजाया जाता है कर्त्तव्यपथ पर बड़ी धूम-धाम से परेड निकलती है जिसमें विभिन्न प्रदेशों और सरकारी विभागों की झांकियाँ होतीं हैं। देश के कोने कोने से लोग दिल्ली मे 26 जनवरी की परेड देखने आते हैं। भारतीय सेना अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन होता है। 26 जनवरी के दिन धूम-धाम से राष्ट्रपति की सवारी निकाली जाती है तथा बहुत से मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
नई उमंग देखने को मिलती है
देश के हर कोने मे जगह जगह ध्वजवन्दन होता है और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विश्व भर में फैले हुए भारतीय मूल के लोग तथा भारत के दूतावास भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनातें हैं। भारत के हर कोने कोने में मनाया जाता है, और देश के प्रति एक नई उमंग देखने को मिलती है।
यह भी पढ़े:
- Ramgarh By-Election: नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी होगे सगीर अहमद l
- ईसाई समुदाय के कार्यकर्ताओं ने कहा देश संविधान से चलता है ना की किसी के एजेंडे से
- झारखंड के पसमांदा मुसलमान कौन है?
ये भी पढ़ें
Biographyसुभाष चंद्र बोस, आज भी इनकी मृत्यु एक रहस्य क्यों बनी हुई है?सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे जो भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं…26 Jan 2023 पढ़ें →
खबरें और समाजRanchi में लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रयास है कि समाज में एकजुटता लाया जाए, जाने क्या30 जनवरी 2023, राँची में लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के अनेक जिलों से आए अगुवों को महत्वपूर्ण विषयों में संबोधन किया…1 Feb 2023 पढ़ें →
World NewsG20 Summit 2023: G20 क्या है? जाने इनसे जुडी सारी बातें9 और 10 सितंबर को भारत में G20 सम्मेलन (G20 Sammelan) का महा आयोजन होना है. जाने इस आर्जीटिकल में-20 के बारे…8 Sep 2023 पढ़ें →