हिंदी में सुविचार, शायरी, शिक्षा, पैसा और बिज़नेस की जानकारी
सर्वपल्ली राधाकृष्णन
दार्शनिक राष्ट्रपति
सर्वपल्ली राधाकृष्णन
1888–1975
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1888–1975) भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। वे एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और भारतीय संस्कृति के प्रखर व्याख्याता थे। उनके जन्मदिन (5 सितंबर) को भारत में 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुपति जिले के तूरूतनी गांव में हुआ था। उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में एम.ए. किया और मैसूर तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे। वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और आंध्र प्रदेश तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उन्होंने भारतीय दर्शन को पश्चिमी दुनिया में प्रतिष्ठित किया और यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार
किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची आनंद की अनुभूति होती है।