हिंदी में सुविचार, शायरी, शिक्षा, पैसा और बिज़नेस की जानकारी
मौलाना आज़ाद
शिक्षा मंत्री
मौलाना आज़ाद
1888–1958
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (1888–1958) स्वतंत्रता सेनानी, महान विद्वान और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। वे उर्दू पत्रकारिता और भारतीय राष्ट्रवाद के अग्रणी स्तंभ थे, जिनका जन्मदिन 'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ था। वे एक प्रखर पत्रकार, उर्दू केूर्धन्य लेखक और दूरदर्शी राजनेता थे। खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। आज़ाद जी ने देश की नींव को मजबूत करने के लिए आईआईटी, यूजीसी और साहित्य अकादमी जैसी संस्थाओं की स्थापना की। उन्हें शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए 1992 में मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
मौलाना आज़ाद के अनमोल विचार
शिक्षा मनुष्य को उसकी वास्तविक क्षमता का अहसास कराती है और उसे स्वतंत्र बनाती है।